फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider dies in road accident in amroha ten year old girl injured

हादसा: अमरोहा में कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, बाइक चालक की मौत, 10 साल की बच्ची घायल

Mon, 16 May 2022 03:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 16 May 2022 03:50 PM IST
सार

अमरोहा के गजरौला में एक कार और बाइक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई और बाइक पर पीछे बैठी 10 साल की बच्ची घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bike rider dies in road accident in amroha ten year old girl injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में ब्रजघाट पुल पर कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दस वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक और घायल की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेजा है और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे गजरौला थानाक्षेत्र में ब्रजघाट पुल पर बाइक और स्कार्पियो की भिड़ंत हो गई। कार दिल्ली की तरफ से आ रही थी। बाइक सवार व उस पर पीछे बैठी दस वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल हो गए। लड़की को निकट निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि बाइक सवार को सीएचसी पहुंचाया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

 
मृतक और घायल कौन हैं, यह पता नहीं चल पाया है। हालांकि, मृतक हसनपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। शव को मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। लड़की की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दी गई है। कार और बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed