फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider death by car collision

Amroha News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bike rider death by car collision
मंडी धनौरा (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के कमेलपुर रोड पर गांव कलाली के पास कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार व शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना चांदपुर के गांव बसंतपुर निवासी संजीव पुत्र राम सिंह उम्र 45 साल सोमवार की शाम बाइक से अपने गांव जा रहा था। ग्राम कलाली के निकट सामने से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। संजीव के सिर में गहरी चोट आई। वह नीचे गिर कर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस संजीव को लेकर सरकारी अस्पताल आई। यहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन भी सूचना मिलने पर थाने पर आ गए। बड़े भाई की ओर से कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed