फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider confectioner dies after colliding with truck

Amroha News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत

Mon, 14 Apr 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 14 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bike rider confectioner dies after colliding with truck
बुरावली (अमरोहा)।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार निरयावली गांव निवासी सुरेश सिंह (48) की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
रहरा थानाक्षेत्र के गांव निरयावली निवासी सुरेश सिंह शादी में हलवाई का काम करते थे। रविवार सुबह वह बाइक से गांव निरयावली से किसी काम से छपना की दिशा में जा रहे थे। रहरा-हसनपुर मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण, परिजन व पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रोष जताया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चे छोड़े हैं। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed