फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider boy dies after being hit by car, father injured

Amroha News: कार की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत, पिता घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Bike rider boy dies after being hit by car, father injured
अमरोहा। तेज रफ्तार कार चालक ने आगे चल रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में प्रतीक (5) की मौत हो गई। जबकि, उसके पिता भोपाल सिंह घायल हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

भोपाल सिंह रजबपुर थाना क्षेत्र के मंगूपुरा गांव के रहने वाले हैं। उनके परिवार में पत्नी रचना देवी और एक बेटी व एक बेटा है। परिजनों के मुताबिक रचना की तबीयत खराब चल रही है। सोमवार सुबह भोपाल सिंह जांच के लिए पैथोलॉजी लैब पर पत्नी का ब्लड देकर गए थे। स्टाफ ने शाम के समय रिपोर्ट की बात कही थी। इस पर भोपाल सिंह सोमवार शाम चार बजे बेटे प्रतीक के साथ बाइक से रिपोर्ट लेने अमरोहा आए थे। जैसे ही उनकी बाइक बटवाल तिराहे पर पहुंची, तो पीछे से आ रही दिल्ली नंबर अर्टिगा कार के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में भोपाल सिंह और उनका बेटा प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्रतीक को मृत घोषित कर दिया। जबकि, भोपाल सिंह का इलाज चल रहा है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के ओवरब्रिज से गिरकर बाइक सवार की जान गई
हसनपुर। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर ओवरब्रिज से गिरकर घायल हुए सचिन कुमार (35) की मौत हो गई। उसका मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।


सचिन कुमार हसनपुर के घास मंडी निवासी हरिओम वर्मा के बेटे थे। सचिन नगर के ही एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था। उसके परिवार में पत्नी काजल और एक बेटा व एक बेटी है। परिजनों के मुताबिक शनिवार को सचिन संभल से घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक सैदनगली क्षेत्र के सौंहत गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के अधूरे ओवरब्रिज पर पहुंची। तो वह बाइक सहित गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार रात सचिन की मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आए और मंगलवार को बगैर पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article