{"_id":"600484238ebc3e3337598a75","slug":"bike-loot-jpnagar-news-mbd376484779","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी से घर लौट रहे सुरक्षा गार्ड से बाइक लूटी, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी से घर लौट रहे सुरक्षा गार्ड से बाइक लूटी, विरोध पर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने फैक्टरी से घर लौट रहे सुरक्षा गार्ड से बाइक लूट ली। विरोध करने पर मारपीट की। लूट की घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधी रात तक तक कांबिंग की। एएसपी और सीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पीड़ित ने तहरीर दे दी है।
लूटपाट की यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कैलसा-पाकबड़ा रोड़ की है। क्षेत्र के कड़ापुर गांव निवासी आदेश कुमार डिडौली क्षेत्र में हाईवे स्थित एक फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। शनिवार की रात वह ड्यूटी करके घर वापस लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक पाकबड़ा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप से आगे कैलसा की तरफ पहुंची थी। तभी स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर गन प्वाइंट पर ले लिया। गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक लूट ली और पाक बड़ा की तरफ भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित सुरक्षा गार्ड ने शोर मचा दिया। थोड़ी ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसओ सुरेश गौतम फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आधी रात तक जंगल में कांबिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। एसपी सुनीति और सीओ विजय कुमार राना ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित सुरक्षा गार्ड की तहरीर दे दी है। वहीं पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसओ सुरेश गौतम ने बताया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।