फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike collided with divider while making video, two friends died

Amroha News: वीडियो बनाते समय डिवाइडर से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत

Sat, 17 May 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 17 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with divider while making video, two friends died
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से बाइक टकराने से संभल के उदरनपुर खागी निवासी सतपाल (30) व पप्पू (28) की मौत हो गई। जबकि, इनका साथी घायल हो गया। तीनों बरात में शामिल होने आ रहे थे।
हादसे से पहले का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें तीनों तेज रफ्तार बाइक पर वीडियो बनाते दिख रहे है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जबकि, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

संभल के रजपुरा थानाक्षेत्र के गांव उदरनपुर खागी से हसनपुर के गांव श्यामपुरी में शुक्रवार दोपहर बरात आई थी। बरात में शामिल होने के लिए गांव के ही तीन दोस्त सतपाल, पप्पू व हरि सिंह बाइक से गांव श्यामपुरी जा रहे थे। तीनों हसनपुर रहरा रोड पर स्थित गांव मंगरौला से निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे पर गांव रूखालू के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सतपाल व पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, हरिसिंह घायल हो गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। वहीं, मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, सोशल मीडिया पर तीनों दोस्तों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों चलती बाइक पर वीडियो बनाते दिख रहे है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तीनों युवक संभल से बाइक पर सवार होकर बरात में आ रहे थे। हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सादगी से हुईं शादी की रस्में, अधिकांश बराती बिना खाना खाए लौटे
हसनपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे पर संभल से बरात में शामिल होने आ रहे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत होने पर सादगी से शादी की रस्में कराई गईं। बरात में शामिल अधिकांश बराती बिना खाने खाए ही चले गए। हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ। गांव उदरनपुर खागी निवासी रामपाल सिंह ने बताया कि बरात में शामिल कुछ लोग कार व अन्य वाहनों से गांव श्यामपुरी पहुंच चुके थे। बरात की बस रास्ते में ही थी। इसी बीच दो बरातियों की हादसे में मौत की खबर मिली, जिसके बाद सादगी से ही शादी की रस्में कराई गईं
हादसे से कुछ समय पहले बाइक सवारों ने बनाई वीडियो

पुलिस के मुताबिक, हादसे से पहले बाइक सवार तीनों युवकों ने चलती बाइक पर वीडियो बनाई थी। यह वीडियो हादसे से पहले ही हरि सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के स्टेटस पर अपलोड कर दिया था। वीडियो अपलोड़ करने के कुछ समय बाद ही हादसा हो गया। हादसे में पप्पू व सतपाल की जान चली गई। जबकि, हरि सिंह का इलाज चल रहा है। सतपाल व पप्पू हलवाई का काम करते थे। तीन आपस में अच्छे दोस्त थे। वहीं, तीनों बाइक सवारों हेलमेट भी नहीं पहने थे।


अधिकारिक रूप से एक्सप्रेस वे पर वाहनों का संचालन है बंद
निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर अधिकारिक रूप से वाहनों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। कार्य अंतिम चरण में है। लेकिन, स्थानीय लोग सर्विस रोड होने के बावजूद भी गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहन दौड़ाते हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के एक्सईएन अशोक मोगा ने बताया कि अभी निर्माण पूरा नहीं हुआ है। लेकिन कुछ लोग मनमानी करके वाहन चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed