फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   batti gul

आंधी-बारिश से गिरे 59 पोल, 150 गांव की बत्ती गुल 

Wed, 25 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 25 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
batti gul
बिजली
इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि सोमवार को भोर में चार बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। इससे फाजलपुर बिजलीघर से जुड़े तिगरी और खादगूजर फीडर क्षेत्र में 28 पोल गिरने से 105 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन


इसी प्रकार सिहाली और मनौटा फीडर में 22 पोल क्षतिग्रस्त होने से लाइनें टूटकर जमीन पर आ गिरीं। इससे दोनों फीडर के 40-45 गांव की बिजली बाधित हो गई। वहीं 132 के कांकाठेर फीडर में नौ पोल धराशायी हो गए थे। मौसम खुलने पर विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर लाइन जोड़ने का कार्य शुुुरू किया। कहीं हद तक कार्य पूरा हो भी गया था। लेकिन, सोमवार की शाम पांच बजे फिर से आई आंधी ने करे धरे पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


पूरे क्षेत्र के करीब डेढ़ सौ से अधिक गांव में सोमवार से अंधेरा छाया हुआ है। मंगलवार की शाम तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। मंगलवार की रात भी ग्रामीणों को अंधेरी में गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ा। एसडीओ एसपी सिंह ने बताया कि एचटी लाइन के पोल पर आंधी तूफान का असर पर नहीं हुआ है। ग्रामीण अंचलों की घरेलू लाइन के पोल ही धराशायी हुए हैं। नए पोल स्टोर से मंगवाकर लाइन ठीक करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभवत: मंगलवार की रात तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। लो वोल्टेज की समस्या ः आंधी-तूफान के बाद नगर के कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या गहरा गई है। मंगलवार को भोले नाथ कालोनी, बस्ती के कुछ इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या से लोग दिनभर जूझते रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed