फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhole baba fulfilled the prayers, enthusiasm in bringing Kanwad increased

Amroha News: भोले बाबा ने पूरी की दुआ, कांवड़ लाने में बढ़ गया उत्साह

Tue, 22 Jul 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 22 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bhole baba fulfilled the prayers, enthusiasm in bringing Kanwad increased
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

हापुड़ निवासी दंपती बेटा होने की मनोकामना पूरी होने पर हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर मंजिल की ओर बढ़ रहे है। इनके साथ में चल रही महिला कांवड़िया के बेटे का दूध का प्लांट अच्छा चलने की मन्नत पूरी हुई तो वह सात साल से कांवड़ ला रही हैं। वहीं, बुलंदशहर के कांवड़िये का बेटा हादसे में मरणासन्न हालत में पहुंच गया था। भगवान शिव की कृपा से सही होने पर 10 साल से वह लगातार हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान भोले का जलाभिषेक कर रहे हैं।
सोमवार को धनौरा से लेकर शहवाजपुर डोर तक कांवड़ियों की लाइन लगी रही। हाईवे से ब्रजघाट गंगा पुल तक कांवड़ियों के जत्थे नजर आ रहे थे। बुलंदशहर, हापुड़, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, इटावा आदि जिलों के कांवड़ियों से जिले के अधिकतर मार्ग शिव के रंग में रंगे नजर आए। हर ओर बोल बम और हर-हर महादेव का जयघोष सुनाई दे रहा था। शिवभक्त भगवान शिव के भजनों पर झूमते मंजिल की ओर बढ़ रहे थे। कांवड़ियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहीं हापुड़ के चांदनेर गांव की बबली शर्मा व उनके पति सोनू शर्मा भगवान भोले की भक्ति में झूम रहे थे। दंपती कांवडि़ये ने बताया कि शादी के दस साल बाद भी संतान नहीं होने पर उन्होंने भगवान शिव से कामना की थी कि संतान होने पर वह जोड़े में कांवड़ लेकर आएंगे। इसके बाद बेटा होने पर वह हरिद्वार से गंगाजल ला रहे है।
विज्ञापन

इनके साथ में चल रहीं रामवती शर्मा ने बताया कि उनका बेटा सिंभावली में दूध का प्लांट चला रहा था। घाटा होने पर घर बिकने की नौबत आ गई। भगवान शिव से अच्छा कारोबार चलने की कामना की। जिसे पूरा होने पर सात साल से कांवड़ ला रही हैं। बुलंदशहर के भड़ौली गुजरान निवासी कांवड़िया 22 साल से लगातार कांवड़ ला रहे हैं। उनका कहना है कि हादसे में उनका बेटा संजू गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से बेटे के स्वस्थ होने की कामना की थी और तभी से वह सावन में कांवड़ लाकर शिव का जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed