{"_id":"5d41db728ebc3e6ce559c8f3","slug":"bhartiya-kisan-unioun-arrenge-protest-against-minister-gajraula-news-mbd317036475","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने को मंत्री के आवास पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने को मंत्री के आवास पर धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। हसनपुर स्थित दि किसान चीनी मिल गजरौला की पेराई क्षमता बढ़ाए जाने एवं अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के कैंप कार्यालय पर धरना दिया। बाद में उन्हें अपने बीच बैठाकर समस्याएं गिनाईं और ज्ञापन सौंपा।
बुधवार की सुबह भाकियू (अराजनैतिक) से जुड़े गजरौला, हसनपुर और मंडी धनौरा के 50 से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी यहां हाईवे पर स्थित चेतन चौहान की फैक्टरी कोरल न्यूज प्रिंट जा पहुंचे। यहीं मंत्री का कैंप कार्यालय एवं आवास भी है। किसान यहां धरना देकर बैठ गए। नगर अध्यक्ष गजरौला सतेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। सरकार हमें बेवकूफ समझ रही है। उन्होंने कहा कि जब तक विधायक और सांसदों को धूप में नहीं बैठाया जाएगा तब तक सरकार चेतेगी नहीं। उन्होंने गजरौला में तेजी से बढ़ते प्रदूषण पर भी चिंता व्यक्त की। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए। इसी बीच वहां आए कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को किसानों ने अपने बीच बैठा लिया। हसनपुर के ब्लाक अध्यक्ष काले सिंह चौहान ने कहा कि हसनपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता नहीं बढ़ने की वजह से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस मौके पर विजेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, महेंद्र सिंह, समरपाल सिंह, चंद्रपाल पूनिया, रघुवर सिंह, रोतहाश सिंह, ओमप्रकाश, ब्रजपाल सिंह, इरफान अली आदि रहे।
सीएम से बात करने की जिद पर अड़े
गजरौला। धरने के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने दो टूक कह दिया कि जब तक चीनी मिल को लेकर कोई जवाब नहीं दिया जाएगा वे यहां से नहीं उठेंगे। उन्होंने मंत्री चेतन चौहान से कहा कि इस संबंध में अभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करें। मंत्री ने कहा कि वह बाद में बात कर लेंगे। इस पर किसान भड़क गए और कहा कि जब तक हल नहीं निकलेगा। वे यहां से नहीं जाएंगे। हालांकि बाद में समझाने पर वे शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन
मंत्री को अपने बीच बैठाने को पदाधिकारियों में नोकझोंक
गजरौला। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को अपने बीच जमीन पर बैठाने को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) और भाकियू (भानू) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर चौधरी के बीच जमकर नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ता देख मंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने दोनों को शांत कराया। इसके बाद मुस्कराते हुए जमीन पर ही बैठ गए।