{"_id":"5df128598ebc3e87ed66f16e","slug":"bhartiya-kisan-union-protest-hasanpur-news-mbd332497184","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य वृद्धि ना होने पर अलीगढ़ मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य वृद्धि ना होने पर अलीगढ़ मार्ग किया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर/बुरावली (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन ने गन्ने का दाम न बढ़ाए जाने को लेकर रहरा में अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगाया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद सड़क से किसान हटे। जाम की वजह से यातायात प्रभावित रहा जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय आह्वान पर भाकियू की पंचायत ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। जिसमें तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसान गन्ना का मूल्य बढ़ने की उम्मीद लगाए बैठे थे। किसानों को उम्मीद थी कि 30 से 40 रुपये तक गन्ने का मूल्य बढ़ाया जा सकता है, लेकिन सरकार ने एक रुपये की भी वृद्धि नहीं की। जिससे किसान खुद को छला महसूस कर रहे हैं। चीनी मिलों द्वारा गन्ने का बकाया भुगतान भी नहीं किया जा रहा। ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी ने कहा कि कई बार पंचायत के माध्यम से बकाया भुगतान कराने की मांग उठाई जा चुकी है। बार-बार आश्वासन के बाद भी बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंचायत के बाद किसानों ने अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी विजय शंकर और सीओ कुलदीप कुकरेती मौके पर पहुंच गए। किसानों को समझाया गया। इसके बाद किसानों ने एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपा। करीब एक घंटे तक जाम की वजह से यातायात प्रभावित रहा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महावीर सिंह चौहान, हरदयाल सिंह, राजेंद्र सिंह, चौधरी सुरेश सिंह, हरिओम शर्मा, खानचंद सिंह आदि मौजूद रहे।