फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bhartiya kisan union

ओलावृष्टि से तबाह फसलों का शीघ्र दिया जाएगा मुआवजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
bhartiya kisan union
हसनपुर(अमरोहा)। भारतीय किसान संघ की बैठक में किसानों ने कहा कि ओलावृष्टि और बारिश से फसलें तबाह हुई हैं। फसलों का शीघ्र ही मुआवजा दिया जाए। कहा कि बकाया गन्ने का भुगतान नहीं होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को मंडी समिति में आयोजित पंचायत में युवा जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह ने कहा कि शीघ्र ही बर्बाद हुई फसलों का सर्वे शुरू कराया जाए। प्रांतीय कार्यालय मंत्री चौधरी नरेंद्र सिंह ने कहा कि मिर्जापुर डूंगर से सकतपुर करनपुर को जाने वाला पक्का मार्ग क्षतिग्रस्त है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में सौभाग्य योजना के तहत खींची गईं लाइनों को काफी समय बीत जाने के बाद भी सुचारु नहीं किया गया है। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का उच्च अधिकारियों द्वारा समिति बनाकर विकास कार्यों की जांच कराई जाए। क्षेत्र में बहुत से किसानों का गन्ना सर्वे फीड नहीं हो पाया है। जिससे परेशानी उठानी पड़ रही है। कृषि उपयोग में आने वाली बिजली, खाद आदि वस्तुओं की महंगाई को ध्यान में रखकर गन्ना मूल्य में वृद्धि आवश्यक है। जिसे तत्काल बढ़ाया जाए। विभिन्न मांगों को लेकर आगामी दिनों में लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक के बाद रजिस्ट्रार कानूनगो महेशचंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा। यहां उमेश चंद, रोहताश सिंह, सरजीत सिंह, सागर सिंह, सुशील भगतजी, नन्हे सिंह, यशवीर सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, सुरेंद्र पाल, सतीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed