{"_id":"695c152d02d99a63da02af07","slug":"bharat-vikas-parishad-celebrated-new-year-danced-with-feet-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-154875-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भारत विकास परिषद ने मनाया नववर्ष, थिरके कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भारत विकास परिषद ने मनाया नववर्ष, थिरके कदम
विज्ञापन
अमरोहा भारत विकास परिषद मैत्री शाखा अमरोहा ने रविवार की रात शहर के एक बैंक्वेट हॉल में नववर्ष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। यह आयोजन परिषद के सदस्यों, उनके परिवारजनों और बच्चों की सक्रिय भागीदारी के साथ पारिवारिक सौहार्द और सांस्कृतिक चेतना का उदाहरण बना।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के मनमोहक प्रदर्शनों से हुई। युविका भार्गव और अविशी ने भावपूर्ण नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा अनमोल महेश्वरी, ध्रुव गर्ग, निष्ठा सक्सेना, अवनी गुप्ता, मिशिता टंडन आदि बच्चों की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में जीवंतता और उल्लास भर दिया। कार्यक्रम में फन गेम, होजी सिंगिंग, डांस और कपल डांस हुआ। समूह नृत्य कर भारत विकास के सदस्यों ने नववर्ष का स्वागत किया और एक दूसरे को बधाइयां दीं।
कार्यक्रम में ढेर सारे सरप्राइज गेम भी रखे गए थे। कार्यक्रम का संचालन महिला संयोजिका वर्षा माहेश्वरी ने किया। सभी सदस्यों ने सर्द मौसम में कार्यक्रम से पहले गर्मागर्म अल्पाहार और कार्यक्रम उपरांत स्वादिष्ट सहभोज का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
इस मौके पर संरक्षक प्रमोद गुप्ता, अध्यक्ष नीरज महेश्वरी, सचिव मनुकमल गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरुण रस्तोगी, श्रीमती योगेश मालीवाल, अजय चतुर्वेदी समीर खंडेलवाल, प्रवोद रस्तोगी, श्रीमती रुचि रस्तोगी, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।