{"_id":"674a15c98a56752fae0e2a87","slug":"bhanpur-gate-will-remain-closed-till-8-pm-on-december-1-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-129978-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एक दिसंबर की रात आठ बजे तक बंद रहेगा भानपुर फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एक दिसंबर की रात आठ बजे तक बंद रहेगा भानपुर फाटक
Sat, 30 Nov 2024 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य किए जाने के कारण भानपुर रेलवे फाटक बंद रहने के दो दिन और बढ़ा दिए गए हैं। अब एक दिसंबर की रात आठ बजे तक फाटक बंद रहेगा।
दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर रेलपथ विभाग ने 25 नवंबर सुबह आठ बजे से मरम्मत कार्य शुरू कराया था। इस काम में चार मशीन लगाई गईं है। दो मशीन गिट्टी छानने, एक पैकिंग और एक मशीन गिट्टी को पटरियों के बीच बैठाने का काम करती हैं। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) महेंद्र सिंह ने बताया कि महेशरा से लेकर गढ़मुक्तेश्वर तक रेलवे लाइन पर मरम्मत का काम किया जाएगा। रोजाना ढाई घंटे का ब्लॉक लेकर लाइन पर काम किया जा रहा है। जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित न हो।
चारों मशीन रोजाना 300 से 400 मीटर तक ही काम कर रही हैं। पूर्व में अनुमान था कि यह काम 29 नवंबर तक पूर्ण हो जाएगा। मगर, निर्धारित पांच दिन में काम पूरा नहीं हो सका। इसलिए अब दो दिन और बढ़ा दिए गए हैं। महेंद्र सिंह ने बताया कि अब भानपुर फाटक एक दिसंबर की रात आठ बजे तक बंद रहेगा।