फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu's attitude tough on consolidation

Amroha News: चकबंदी को लेकर भाकियू के तेवर कड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's attitude tough on consolidation
मंडी धनौरा (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन असली की पंचायत में चकबंदी विभाग को चेतावनी दी गई है कि जब तक अभिलेखों में झील का रकबा कम दर्ज नहीं किया जाता है। तब तक आजमपुर गांव में चकबंदी नहीं होने दी जाएगी। ब्लाक परिसर में भाकियू असली की पंचायत आयोजित की गई। चकबंदी विभाग द्वारा की जा रही चकबंदी प्रक्रिया से आजमपुर, दांडी, आशिकपुरा गांवों के लोगों मेें बेहद रोष है।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि कई माह बीत जाने के बाद भी चकबंदी विभाग के अधिकारी आजमपुर गांव के लोगों की समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं हैं। उनका आरोप था कि अभिलेखों में झील का रकबा बीघा की जगह गलती से हेक्टेयर दर्ज हो गया है। विभागीय अधिकारियों को लिपिकीय त्रुटि को दूर अभिलेखों में इसे सही करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक क्षेत्रफल कम दर्ज नहीं किया जाएगा। तब तक चकबंदी नहीं होने दी जाएगी। गौरतलब है कि आजमपुर गांव में 93 हेक्टेयर भूमि झील के रूप में दर्ज की गई है। किसान नेताओं का आरोप है कि इस त्रुटि की वजह से 250 परिवारों के बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। पंचायत में बिजली विभाग को भी चेतावनी दी गई कि यदि ट्रांसफार्मर बदलते समय मीटर लगाने की अनिवार्यता की गई तो आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में छुट्टा पशुओं का मुददा भी जोरशोर से उठाया गया। इस मौके पर कावेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, खचेड़ू सिंह, पहलवान सिंह, मेजर सिंह, कलुवा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed