फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu Tikait workers lockout in block office

Amroha News: भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी

Tue, 14 Mar 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 14 Mar 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait workers lockout in block office
भाकियू टिकैत की बैठक गंगेश्वरी ब्लॉक में हुई। इस दौरान ब्लॉक में बीडीओ और कर्मचारियों की अनुपस्थिति से गुस्साए किसानों ने ब्लॉक कार्यालय की तालाबंदी की। बाद में पहुंची बीडीओ प्रतिभा अग्रवाल के पहुंचे पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

इस दौरान तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि ब्लॉक में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। ग्राम पंचायतों में सफाई में कार्य संतोषजनक नहीं है। कुछ ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारी ही तैनात नहीं है। जिन पंचायतों में ओवरहेड टैंक बने हुए हैं। उनकी मरम्मत नहीं हुई है। जिससे ग्रामीणों को परेशान हैं। जर्जर लाइनों को सही कराया जाए। छुट्टा पशुओं द्वारा फसलें उजाड़ी जा रही हैं। सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाए। अमरोहा हसनपुर अलीगढ़ मार्ग पर सरकारी बसों के चक्कर बढ़ाए जाएं। राजकीय डिग्री कालेज रहरा में विज्ञान वर्ग की शिक्षा का संचालन कराया जाए। गांव दढि़याल निवासी गनपत पुत्र पूरन के पास कोई आवास नहीं है। आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। उसके घर में पूर्व आग लग गई थी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी, लोकपाल सिंह, नितिन त्यागी, शिवम त्यागी, भगवानदास, सुरेश चौधरी, शमीम चौधरी, बबली त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed