{"_id":"64da7ec0a42c10910e0480a4","slug":"bhakiyu-shankar-will-agitate-for-the-demand-of-payment-of-outstanding-sugarcane-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-2932-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन करेगी भाकियू शंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन करेगी भाकियू शंकर
Tue, 15 Aug 2023 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। गन्ने की समस्याओं को लेकर भाकियू शंकर की बैठक में बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा छाया रहा। उन्होंने वेव शुगर मिल धनौरा से गन्ना भुगतान व अमरोहा में बंद पड़ी मिल को पुन: चलाने की मांग की। विरोध में अमरोहा मिल के गेट पर आंदोलन शुरु करने को निर्णय लिया। बैठक से पूर्व किसानों ने जिले के प्रभारी मंत्री से वार्ता कर अपनी समस्याएं रखीं।
सोमवार को काफूरपुर बिजली घर पर भाकियू शंकर की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि चीनी मिले बंद हुए लगभग 4 माह बीत गए हैं, वेव शुगर मिल धनौरा ने आज तक पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया। शीघ्र भुगतान न होने पर आगामी पेराई सत्र के लिए इस चीनी मिल से गन्ना क्षेत्रफल काटकर दूसरी चीनी मिल को दिलाने का कार्य किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की नई बिल प्रणाली से घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को भारी घाटा है, वेबसाइट दोषपूर्ण है। उन्होंने आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जान की मांग की। इस अवसर पर नेपाल सिंह, विजय पाल सिंह, जयंत सिंह, ओमपाल दरोगा, जितेंद्र सिंह, शिवराज सिंह, सरदार सिंह, सुरजीत, चरण सिंह, शीशपाल सिंह, नाथू सिंह प्रधान, सुरेंद्र सिंह प्रधान, नरेश, सतवीर सिंह आदि मौजूद रहे।