फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu Shankar staged a sit-in protest to resolve public problems.

Amroha News: जन समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू शंकर ने धरना प्रदर्शन किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Shankar staged a sit-in protest to resolve public problems.
मंडी धनौरा। जन समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन शंकर ने शुक्रवार को रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। भाकियू शंकर ने रामलीला मैदान पर खोखे व ठेला लगाने वाले लोगों की आजीविका पर प्रहार करने की आलोचना करते हुए बगैर वैकल्पिक इंतजाम के उनको वहां से हटाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर तिगरी में विद्युत शवदाह गृह बनाए जाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन


भाकियू शंकर की एक बैठक शुक्रवार को रामलीला मैदान में आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में कुछ भ्रष्ट नौकरशाह सरकार की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं। तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। किसानों का शोषण करना सरकारी कर्मचारियों का फैशन बन चुका है। उन्होंने चेतावनी दी यदि समय रहते आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा पांच लाख रुपये करने, तिगरी में विशेष सफाई अभियान चलाने, चीनी मिल से किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन के भीतर कराने, गजरौला में फाजलपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की गई है। ज्ञापन में रामलीला मैदान पर 30 सालों से खोखे व ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले गरीब 25 परिवारों को वहां से नहीं हटाने की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, पूनम चौधरी, हरप्रीत सिंह, सिंगारा सिंह, सत्यवीर सिंह, राहुल यादव, राकेश रतनपुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed