{"_id":"6674ac0fa2f58991880cbc34","slug":"bhakiyu-shankar-got-angry-on-power-cut-surrounded-the-power-station-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-120718-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अघोषित बिजली कटौती पर भड़की भाकियू शंकर, बिजलीघर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अघोषित बिजली कटौती पर भड़की भाकियू शंकर, बिजलीघर घेरा
विज्ञापन
जोया। बिजली कटौती के विरोध में भारतीय किसान यूनियन शंकर के पदाधिकारियों ने भवालपुर बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली कटौती की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता भवालपुर बिजलीघर पहुंचे। यहां बिजलीघर का घेराव करके बिजली समस्याओं को लेकर जमकर गरजे। चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। जिससे किसानों के सामने फसलों की सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि भवालपुर बिजलीघर अत्यधिक भार है। साथ ही पीपली कृषि फीडर लाइन के तार भी 20 से 25 वर्ष पुराने हैं। जो कि पूरी तरह से जर्जर हालत में हैं। जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती है। पीपली फीडर भी बहुत अधिक लंबा है। किसान हित में इसके दो फीडर बनाए जाने चाहिए।
नगर अध्यक्ष विक्रम पवार ने कहा कि सिवोरा बिजली घर से डिडौली में भी किसान परेशान हैं। यहां 24 घंटे में मात्र 2 से 3 घंटे ही विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। मानसूनी वर्षा होने तक निर्बाध कम से कम कृषि पोषकों पर 10 घंटे आपूर्ति की जानी चाहिए। जिला संरक्षक चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि 30 जून तक पूरी छूट के साथ अपने नलकूपों का बिजली बिल जमा करके फ्री बिजली योजना का लाभ उठाते हुए केवाईसी करा लें। इस दौरान कृपाल सिंह स्वामी, मुख्तयार सिंह, विक्रम सिंह पवार, नेमपाल सिंह, मंजीत सिंह, सुधीर बांगा, पतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- --