फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu Asli also supported the movement

Amroha News: भाकियू असली और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने भी आंदोलन को दिया समर्थन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Asli also supported the movement
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव नरैना में मध्य गंगा नहर के पास लगाई गई चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा हटाए जाने की आशंका को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अराजनैनिक के कार्यकर्ता तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। उन्होंने एलान किया कि प्रशासन ने प्रतिमा हटाने का प्रयास किया, तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, सोमवार को धरनास्थल पर हवन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के जुटने का अनुमान है। उधर, भाकियू असली और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने भी आंदोलन में समर्थन देने की घोषणा कर दी है।
नरैना गांव में मध्य गंगा नहर के पास से बीते सोमवार को नहर विभाग की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण की प्रतिमा हटा दी थी। हालांकि भाकियू अराजनैतिक प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में उतरी तो विभाग ने प्रतिमा को दोबारा स्थापित करा दिया था, लेकिन प्रतिमा को फिर से हटाए जाने की आशंका को देखते हुए भाकियू अराजनैतिक मंडल प्रभारी जसपाल फौजी एवं जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसान प्रतिमा स्थल पर धरना देकर बैठ गए। रविवार को तीसरे दिन भी कार्यकर्ता वहां धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि नहर विभाग पर प्रतिमा को यहां से हटा कर कहीं और लगाए जाने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन किसी भी कीमत पर यह बात नहीं मानी जाएगी। उन्होंने बताया कि कई भाजपा नेताओं से भी इस बारे में वार्ता की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बताया कि सोमवार को धरना स्थल पर हवन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के जुटने का अनुमान है। उधर, अब इस आंदोलन में भाकियू असली और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने शामिल होने का एलान किया है। भाकियू असली के जिलाध्यक्ष महावीर सिंह व राकिमसं के जिलाध्यक्ष ने जोरावर सिंह ने मौके पर पहुंचकर आंदोलन में सहभागिता की। इस मौके पर किशनपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, योगेन्द्र सिह, महेंद्र सिंह, कमलवीर सिंह, अशोक कुमार, हरिओम, लेखराज सिंह, नरेश, जयराम शर्मा, महाराज सिंह, इंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed