{"_id":"6939cda27462d496e30a458d","slug":"before-marriage-the-girl-told-her-family-about-her-love-story-but-they-bowed-to-her-insistence-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-153154-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी से पहले युवती ने परिजनों को बताई प्रेम कहानी, जिद के आगे झुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी से पहले युवती ने परिजनों को बताई प्रेम कहानी, जिद के आगे झुके
Thu, 11 Dec 2025 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। युवती ने शादी से 19 दिन पहले मंगेतर से शादी करने से इंकार कर दिया। साथ ही अपने प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवती की जिद के आगे परिजन झुक गए और तय तारीख पर ही प्रेमी से शादी की बात पक्की कर दी। वहीं मंगेतर के परिजन भी निर्धारित तारीख पर दूसरी युवती ढूंढने में लग गए हैं। दोनों की शादी एक ही तारीख में होने की चर्चा है।
रिश्तों की अदला-बदली का यह मामला शहर के ही एक मोहल्ले से जुड़ा है। यहां पर एक कारोबारी का परिवार रहता है। अगस्त माह में उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक के साथ तय किया था। रिश्ते के बाद से ही दोनों के परिजन शादी की तैयारी में जुट गए थे। शादी की तारीख 29 दिसंबर तय हुई थी। तारीख नजदीक आने पर दोनों परिवारों में शादी को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था।
विदाई और वलीमे के लिए दोनों परिवारों ने एक ही शादी घर बुक किया था। दोनों ही तरफ रिश्तेदारियों में निमंत्रण भेजने का सिलसिला जारी था। लेकिन कुछ दिनों बाद दुल्हन बनने वाली कारोबारी की बेटी के मन में अलग ही खिचड़ी पक रही थी। उसने शुरुआत में झिझक और शर्म के चलते परिजनों के सामने अपनी पसंद के लड़के का जिक्र नहीं किया। उसका बीते साल साल से प्रेम-प्रसंग रिश्तेदारी में ही एक युवक से चल रहा था।
विज्ञापन
चुपके-चुपके मिलना-झुलना भी होता था। लेकिन प्रेमी के परिवार की हैसियत बहुत अधिक कमजोर थी, इसके चलते उसके परिजन रिश्ता भेजने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। अब युवती ने शादी की तारीख नजदीक आते देखकर परिजनों के सामने अपने प्रेम का इजहार कर दिया। कहा कि अगर वह शादी करेगी तो अपने प्रेमी से करेगी अन्यथा अपनी जान दे देगी।
परिजनों ने युवती को समझाने का काफी प्रयास किया मगर युवती नहीं मानी और अपनी जिद पर अड़ गई। युवती की जिद के आगे परिजन हार गए और उन्होंने मंगेतर के घरवालों से माफी मांगकर युवती का रिश्ता उसके प्रेमी से करते हुए तय तारीख पर ही शादी का ऐलान कर दिया। वहीं मंगेतर के परिजन भी तय तारीख पर ही शादी के लिए दूसरी युवती की तलाश में जुट गए हैं। एक साथ दो रिश्ते बदलने से मोहल्ले में चर्चा हो रहा है।