{"_id":"67d08b3fe2d6809ab70edd74","slug":"bed-student-raped-on-pretext-of-marriage-obscene-video-goes-viral-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-135886-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी का झांसा देकर बीएड की छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो की वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी का झांसा देकर बीएड की छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो की वायरल
Wed, 12 Mar 2025 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। रहरा थाना क्षेत्र के गांव भैंसरी निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर बीएड की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने छात्रा के अश्लील फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आदमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बीएड की छात्रा है। आरोप है कि रहरा थानाक्षेत्र के गांव निवासी सहपाठी छात्रा से उसकी मित्रता थी। जिस वजह से सहपाठी छात्रा के भाई का उनके घर पर आना जाना हो गया था। युवक ने शादी का झांसा देकर शरीरिक संबंध बनाए लिए और यौन शोषण किया। अश्लील फोटो भी अपने मोबाइल में कैद कर लिए। बाद में शादी से इन्कार कर दिया और दस लाख की मांग करते हुए ब्लैकमेल किया गया। रकम नहीं देने पर अश्लील फेटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश किए। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रहरा थाना क्षेत्र के गांव भैंसरी निवासी विमल और निखिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।