फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BEd Joint Entrance Examination will be held at 14 centers in the district

जिले में 14 केंद्रों पर होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
BEd Joint Entrance Examination will be held at 14 centers in the district
छह जुलाई को होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। दो पालियों में होने वाली बीएड परीक्षा के लिए अमरोहा में 14 परीक्षा केंद्र बनेंगे। इन पर सात हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने डीआईओएस को आदेश जारी कर स्वच्छ छवि और मानकों को पूरा करने वाले कॉलेजों की सूची मांगी है, जिससे परीक्षा को पूरी तरह से नकलविहीन कराया जा सके। विभाग द्वारा प्रवेश परीक्षा के लिए अब कॉलेजों की सूची भेजी जा रही है। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए केंद्र बनाने की तैयारियों को शुरू कर दिया है। विवि की जो गाइड लाइन आई है उसी के आधार पर जिले में परीक्षा केंद्रों को बनाया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा में नकलचियों की धरपकड़ के लिए केवल सीसीटीवी कैमरा चालू कॉलेजों को चुना जाएगा। जिन केंद्रों पर व्यवस्था होगी, उन्हें ही परीक्षा के लिए चुना जाएगा। केंद्रों पर विवि की टीम भी आकर व्यवस्थाओं को देख सकती है। बताया गया कि परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाएंगे। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम होंगे। कोरोना काल से पहले मंडल स्तर पर परीक्षा होती थी। मगर अब शासन ने सभी जिलों में परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बनाए गए परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed