फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Beautification of divider on Joya Road will be done with 23 lakh rupees

Amroha News: 23 लाख से होगा जोया रोड पर डिवाइडर का सौंदर्यीकरण

Sun, 26 Jan 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 26 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Beautification of divider on Joya Road will be done with 23 lakh rupees
अमरोहा। अमरोहा से जोया तक मार्ग पर बने डिवाइडर के सौंदर्यीकरण के लिए 23 लाख रुपये खर्च होंगे। पीडब्ल्यूडी की ओर से डिवाइडर पर काम कराया जाएगा। इसके तहत पेंटिंग, टाइल्स समेत अन्य कार्य होंगे। वहीं, कुछ दूरी तक कार्य भी हो चुका है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एई एके जैन ने बताया कि अमरोहा से जोया तक बने डिवाइडर की दूरी 3240 मीटर है। काफी समय से डिवाइडर की मरम्मत आदि नहीं हो सकी थी। जिसके लिए विभाग की ओर शासन को बजट बनाकर भेजा गया था। शासन से 16.31 लाख रुपये जारी हुए है, जिसके बाद डिवाइडर पर कार्य शुरू करा दिया गया है। यहां पर पीले व काले रंग की पट्टी बनाने के अलावा टाइल्स भी लगाई जाएंगी। लगभग पेंटिंग का कार्य 30 प्रतिशत हो गया है। जबकि, अन्य कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि जल्द ही बाकी की राशि 6.69 लाख रुपये भी जल्द ही जारी हो जाएगा। कर्मचारी लगातार डिवाइडर के मरम्मत समेत अन्य कार्य करने में जुटे हैं। बताया कि जल्द ही डिवाइडर से जुडे सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। अमरोहा से जोया मार्ग पर कलक्ट्रेट, विकास भवन, जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी दफ्तर भी पड़ते हैं। अधिकारियों के अलावा अन्य वीआईपी भी यहां से गुजरते हैं। वजह, यह मार्ग लखनऊ दिल्ली हाईवे से जुड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article