फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Be careful, this mist can make you sick

संभल कर निकलें, बीमार कर सकती है ये धुंध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Be careful, this mist can make you sick
अमरोहा में सोमवार को आसमान में छाई प्रदूषण की कोहरे नुमा सफेद चादर। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। दीपावली पर जिलेभर में हुई आतिशबाजी से फैला प्रदूषण चार दिन बाद भी हवा में घुल रहा है। अल सुबह प्रदूषण की कोहरा जैसी धुंध साफ दिखाई पड़ रही है। इतना ही नहीं सड़कों पर निकलने के बाद आंखों में जलन और सास लेने में दिक्कत महसूस हो रही है। इससे बीमार लोगों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। दिवाली की रात जिलेभर में लोगों ने डेढ़ करोड़ रुपये के पटाखे जलाए थे। जिसके बाद आसमान की खुली फिजा में प्रदूषण का जहर घुल गया और वातावरण प्रदूषित हो गया। वायु प्रदूषण के अलावा तेज आवाज वाले पटाखों के ध्वनि प्रदूषण ने भी कहर बरपाया। ऐसे में सांस और दिल के मरीजों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं लोग अपने मुंह पर रुमाल बांधकर अपने काम काज करने को मजबूर हैं। हालात ये हैं कि दिवाली के चार दिन बाद भी आसमान में प्रदूषण की सफेद चादर छाई हुई है। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि दिवाली के बाद से वातावरण में प्रदूषण की सफेद धुंध से आंखों में जलन और सांस के रोगियों में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि आंखों में जलन के रोगी आंखों को साफ पानी से धोते रहें। सुबह शाम स्मॉग अधिक रहता है, इसलिए घर से बाहर कम निकलें, आंखों को रगड़ें नहीं। चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ही आईड्रॉप का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed