फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Be careful, my heart... there is no doctor here

Amroha News: संभाल कर रखिए दिल... यहां नहीं हैं डॉक्टर

Sun, 27 Jul 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 27 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Be careful, my heart... there is no doctor here
अमरोहा। जनपद में लगातार हार्टअटैक से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को ही मंडी धनौरा के कॉलेज में पढ़ाते समय प्रवक्ता सुशील कुमार की हार्टअटैक से जान चली गई लेकिन जिले में अगर किसी को अचानक हार्ट से संबंधित इलाज करना पड़े तो संभव नहीं है। क्योंकि, जिले सरकारी अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती ही नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे मरीजों को मेरठ, मुरादाबाद या दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ती है। कई बार रास्ते में ही मरीज की जान भी चली जाती है। जिला अस्पताल में दिल के मरीजों को कार्डियोलॉजिस्ट की जगह जनरल फिजीशियन दवा बांट रहे हैं।
विज्ञापन


एक तरफ सरकार लोगों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार देने का दावा कर रही है। वहीं, जिला अस्पताल में न तो कार्डियोलॉजिस्ट है और न चेस्ट फिजिशियन तैनात हैं। डॉक्टर न होने से इन बीमारियों से जुड़े मरीजों को फिजिशियन ही देख रहे हैं। जिला बनने के करीब 27 साल बाद भी आज तक जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हुई। चेस्ट फिजिशियन और कार्डियोलॉजिस्ट के एक-एक पदों पर आज तक डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण हल्की दिक्कत वाले मरीज को जनरल फिजिशियन देखते हैं जबकि गंभीर दिक्कत होने पर मरीजों को बाहर रेफर कर दिया जाता है। यह स्थिति तब है जब रोजाना हार्ट की दिक्कत के 10 से 12 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं, गंभीर हालत में मरीज को मेरठ, दिल्ली या मुरादाबाद के लिए रेफर किया जाता है।
- सीने में दर्द, बेचैनी, शरीर के बाएं हिस्से में दर्द, पीठ, कंधे, गर्दन, जबड़े और पेट में दर्द होने के साथ सांस लेने में कठिनाई महसूस होना, हार्ट अटैक के कुछ लक्षणों में से एक है। ऐसी समस्याएं देखें तो गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। तुरंत डॉक्टरों से सलाह लें। कार्डियोलॉजिस्ट के लिए शासन को डिमांड भेज रखी है। - डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ

जिले में हार्ट अटैक से हुईं मौतें
- 24 जुलाई 2025 को मंडी धनौरा क्षेत्र के देहरा कादर बख्श गांव निवासी प्रवक्ता सुशील कुमार की कॉलेज में पढ़ाते समय मौत हो गई।

- 28 जनवरी 2025 को हसनपुर के मोहल्ला मोहल्ला लालबाग फाटक वाली गली निवासी फारुख की सीने दर्द के बाद मौत हो गई थी।

- 28 जनवरी 2025 को हसनपुर के मोहल्ला खंकर वाला कुआ निवासी रईस अहमद की मौत हो गई थी।

- 27 जनवरी 2025 की दोपहर को हसनपुर के लाल बाग निवासी फारूख (30) की हार्ट अटैक से जान चली गई थी।

- 25 जनवरी 2025 की रात को हसनपुर के खंकर कुआ निवासी रईस अहमद (30) की हार्ट अटैक से मौत।

- 22 जनवरी 2025 जोया में कार की सफाई करते समय 50 वर्षीय आसिफ उर्फ लाला (50) की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

- 21 जनवरी 2025- अतरासी कलां गांव के रहने वाले सपा कार्यकर्ता जफर अली (60) की मौत हो गई।

- 21 जनवरी 2025- अमरोहा के रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी शहजाद (35) की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

- 30 दिसंबर 2024- हसनपुर नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी राजीव सैनी के प्रिंस सैनी (15) की क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक आने से मौत हुई थी।

- 22 दिसंबर 2024- मंडी धनौरा के गांव ग्राम चौखट में किसान जसवीर सिंह उर्फ नन्हे (42) की घर में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई।

- 18 दिसंबर 2024- हसनपुर तहसील क्षेत्र गांव जेबड़ा गुर्जर निवासी अधिवक्ता धीरज जिंदल (48) को खेत में काम करते समय हार्ट अटैक आ गया था।

- 16 दिसंबर 2024 - अमरोहा के मोहल्ला बगला में रहने वाले सैलून संचालक मोहम्मद शमी (38) की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

- 10 दिसंबर 2024- अमरोहा के मोहल्ला अहमदनगर निवासी अरशद खान (35) की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह दोस्तों के साथ गोवा गए हुए थे। वहां हार्ट अटैक आया।

- 9 दिसंबर2024- अमरोहा के मोहल्ला चकली निवासी ईंट भट्ठा कारोबारी बाकर अली खां (38) को हार्ट अटैक आ गया था। कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।

- 8 दिसंबर 2024- अमरोहा के मोहल्ला लकड़ा निवासी युवा व्यापारी नवेद असगर (35) को छत पर नमाज पढ़ते समय हार्ट अटैक आने से मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed