{"_id":"6ae3b613ef73c9960001e2b8","slug":"bba-student-heading-to-railway-station-robbed-in-broad-daylight-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-176668-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रेलवे स्टेशन जा रही बीबीए की छात्रा से दिनदहाड़े लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रेलवे स्टेशन जा रही बीबीए की छात्रा से दिनदहाड़े लूट
विज्ञापन
अमरोहा। दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रही बीबीए की छात्रा से नानक चंद रोड पर बाइक सवार दो बदमाश कान की एक बाली और पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में मोबाइल, तीन हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज थे। ट्रेन छूटने की जल्दी में छात्रा पुलिस कार्रवाई कराए बिना दिल्ली रवाना हो गई। उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
मोहल्ला बटवाल निवासी कपड़ा कारोबारी रहमान की बेटी साजिया दिल्ली में बीबीए की पढ़ाई कर रही है। तीन दिन पहले वह भतीजे के जन्मदिन में शामिल होने घर आई थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे दिल्ली लौटने के लिए रेलवे स्टेशन जा रही थी। आरोप है कि नानक चंद रोड पर गांधी मूर्ति की ओर से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसकी बाली और पर्स छीन लिया। सुबह दुकानें बंद थीं। छात्रा के शोर मचाने पर मिनी स्टेडियम से मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे लोग पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश टीपी नगर होते हुए बिजनौर रोड की ओर भाग गए थे।
सूचना पर परिजन भी पहुंचे। उनके अनुसार, वे टीपी नगर चौकी गए, लेकिन वहां पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। रहमान ने बताया कि ट्रेन छूटने वाली थी, इसलिए बेटी दिल्ली चली गई। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।