{"_id":"661445e9e52d1667f7080639","slug":"bathing-in-ganga-on-chaitra-amavasya-gajraula-news-c-284-1-jpn1003-116807-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चैत्र माह की अमावस्या पर गंगा में स्नान कर पुण्य कमाने को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चैत्र माह की अमावस्या पर गंगा में स्नान कर पुण्य कमाने को उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
गजरौला। चैत्र माह की अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उदघोष संग पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया गया। प्रसाद का वितरण किया।
तिगरी निवासी पंडित गंगाशरण शर्मा के मुताबिक सोमवार को चैत्र माह की अमावस्या होने के कारण श्रद्धालु गंगा में स्नान करने से पुण्य मिलता है। तिगरी व ब्रजघाट गंगा तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सूरज की किरण निकलने से पहले ही श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उद्घोष संग पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाना शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं के उद्घोष और हर हर गंगे से गंगा तट गूंज उठा। स्नान के बाद गंगा जल में फूल प्रसाद अर्पण किए। धूप दीप नैवेद्य से गंगा मैया का पूजन कर घर में सुख समृद्धि की कामना की। पतित पावनी के तट पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। जरूरतमंदों को दान दिया गया। ब्रजघाट व तिगरी में तड़के शुरू हुआ श्रद्धालुओं के स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
-- -- --