फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Basic school examinations begin

Amroha News: कहीं प्रश्नपत्र कम निकले तो कहीं जमीन पर बैठकर बच्चों ने दी परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Basic school examinations begin
अमरोहा। बुधवार को परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। लेकिन पहले ही दिन परीक्षा में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। गजरौला के एक स्कूल में प्रश्नपत्र कम निकले। जिसके बाद फोटो स्टेट कराकर बच्चों को प्रश्नपत्रों का वितरण किया गया। इसके अलावा कई जगहों पर बच्चे फर्नीचर के अभाव में टाट पट्टी पर बैठकर परीक्षा देते मिले।
विज्ञापन

जिले में 1266 परिषदीय स्कूलों में बुधवार को वार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया। लेकिन पहले ही दिन कई जगहों पर अव्यवस्थाएं रहीं। गजरौला में नगर पालिका के निकट उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे प्रश्नपत्रों की संख्या कम निकली। गणित के पेपर के दौरान यहां प्रश्न पत्र के लिफाफे में 24 प्रश्नपत्र कम निकले। जिसके बाद शिक्षकों ने फोटो स्टेट करा कर छात्र-छात्राओं को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए। जिसके बाद परीक्षा सुचारु हुई।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि प्रश्नपत्र कम निकलने की जानकारी मिली है। बंडल में प्रश्नपत्र रखते समय गिनती करने में कुछ गड़बड़ी हुई होगी। फोटो स्टेट कराकर बच्चों को उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, हसनपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की कक्षा एक से पांच तक की परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय पतेई खादर सहित कई स्कूलों में बच्चे फर्नीचर के अभाव में टाट- पट्टी पर बैठकर परीक्षा देते मिले। कैलसा के नन्हेड़ा अलयारपुर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चे फर्नीचर ना होने के कारण पट्टी पर ही बैठने को विवश हैं। बुधवार को परीक्षा के पहले दिन बच्चों ने फर्श पर बैठकर ही परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों को फर्नीचर के लिए डिमांड भेजी गई है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed