{"_id":"64ea5e6ef876e2b6f3009bf7","slug":"bareillys-kanwariya-was-beaten-up-and-looted-of-mobile-and-money-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-3647-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बरेली के कांवड़िये को मारपीट कर मोबाइल व रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बरेली के कांवड़िये को मारपीट कर मोबाइल व रुपये लूटे
Sun, 27 Aug 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। ब्रजघाट से जलकर भरकर मुरादाबाद की ओर आ रहे बरेली के मोतीपुर निवासी नितिन के साथ गजरौला के भानपुर फाटक के पास कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। जिसमें वह बेहोश हो गया। आरोपी उससे मोबाइल व रुपये भी लूट लिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरेली के मोतीपुर किला निवासी नितिन पुत्र जयपाल सिंह शुक्रवार रात ब्रजघाट से जलभर कर मुरादबाद की ओर निकला था। बताया जाता है कि रास्ते में गजरौला के भानपुर फाट के पास कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसे नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया और कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद आरोपी उसका मोबाइल और रुपये लूटकर ले गए। देर रात पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान हुई। शनिवार की दोपहर बाद चार बजे उसे होश आया तो उसने आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, दिल्ली निवासी सोनू पुत्र नीरज मुरादाबाद संग विहार में नानी के यहां आया था। शुक्रवार को वह ब्रजघाट से जल लेने गया था। रात में वापस लौटते समय इसकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
-- --