फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Barat was taken hostage, girlfriend created ruckus, had to stop marriage

बरात को बंधक बनाया, प्रेमिका ने किया हंगामा,रोकना पड़ा निकाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Barat was taken hostage, girlfriend created ruckus, had to stop marriage
गजरौला के एक गांव में बारात को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला (अमरोहा)। सिर पर सेहरा बांधकर निकाह करने आए युवक के अरमानों पर उस वक्त पानी फिर गया जब वहां आई उसकी प्रेमिका ने दूल्हा बने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। उसका कहना था कि वह चार माह के गर्भ से है। कुछ ही देर में खुशियां काफूर हो गईं। इसके बाद उसने दूल्हे और उसके साथ आए बरातियों को एक कमरे में बंद कर 112 डायल पुलिस बुला ली। गांव में दिनभर हाईवोल्टेज ड्रामा चला। निकाह रुक गया। पंचायत भी हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला। बाद में दोनों पक्ष थाने जा पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में नौगांवा सादात से एक युवक बारात लेकर आया था। निकाह की तैयारी चल ही रही थीं और पूरा परिवार खुशियों से सराबोर था। इसी बीच वहां आई एक महिला ने दूल्हे पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। महिला का कहना था कि दूल्हे का सेहरा बांधे युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया था। उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। वह चार माह की गर्भवती है। महिला का कहना था कि उसने शादी को कहा तो वह टालता रहा। इसी बीच उसे सूचना मिली कि वह गजरौला के एक गांव में बरात लेकर गया है। महिला ने हंगामा करते हुए 112 पुलिस बुला ली। इतना ही नहीं दूल्हे और बारातियों को एक कमरे में बंद कर दिया। शाम तक वहां पंचायत चलती रही लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इसी बीच निकाह रोक दिया गया। बाद में दोनों पक्ष थाने जा पहुंचे। रात नौ बजे एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला तीन बच्चों की मां है। उसका पति जेल में बंद है। अभी युवक और उसके बीच बात चल रही है। थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed