{"_id":"6851d2eda611fad3b3030fec","slug":"baraatis-beaten-up-on-suspicion-of-being-kachha-baniyan-gang-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-142037-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कच्छा बनियान गिरोह के शक में बरातियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कच्छा बनियान गिरोह के शक में बरातियों से मारपीट
Wed, 18 Jun 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
ग्रामीण क्षेत्र में कच्छा बनियान गिरोह का आतंक है। ग्रामीण किसी भी अनजान शख्स को देखते ही उसे कच्छा बनियान गैंग का सदस्य समझ रहे हैं। इसी संदेह में सोमवार रात बरात में शामिल होने आ रहे हरियाणा के सोनीपत के कुछ लोगों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। मामले में थाने में तहरीर दी गई है। हालांकि, पुलिस ऐसी किसी घटना से इनकार कर रही है।
सोमवार की रात गांव इब्राहीमपुर में एक ग्रामीण की बेटी की शादी थी। हरियाणा के सोनीपत से कुछ लोग बरात में शामिल होने के लिए कार से आए थे। आजमपुर गांव में पहरा दे रहे युवकों ने कच्छा बनियान गिरोह के शक में उनको रोक लिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट और कार में तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलने पर इब्राहीमपुर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर मारपीट कर रहे युवक भाग गए।
मारपीट में घायल हुए सुनील कुमार ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने ऐसी किसी मामले की जानकारी से इन्कार करते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।