फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bar Association elections: Two for the post of president and three for the post of secretary

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष के लिए दो और सचिव पद के लिए तीन ने कराया नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bar Association elections: Two for the post of president and three for the post of secretary
अमरोहा कचहरी में नामांकन कराने जाते अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय कुमार शर्मा। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए दो और सचिव के लिए तीन अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन कराया। वहीं विभिन्न पदों के लिए कुल 23 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का चुनाव आगामी 23 दिसंबर को होना है। चुनाव में 573 सदस्य मतदान करेंगे। चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए कृपाल सिंह यादव व संजय शर्मा, सचिव पद के लिए पंकज कुमार, आदिश सैफी, योगेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए शेलेंद्र सीनू, इफ्तेखारुल हसन सैफी व आरिफ, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए गुलवारी चौधरी, मेंहदी हसन, संयुक्त सचिव के लिए रविंद्र शर्मा, डॉ नीलम, परम सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष पद के लिए कृपाल सिंह, राजेंद्र सिंह पाल ने नामांकन कराया। वहीं सदस्य सीनियर कार्यकारणी ग्रुप के लिए चैनसुख गोले, प्रमोद कुमार चौधरी, रूप सिंह नागर, विजय सिंह, सदस्य कार्यकारणी जूनियर ग्रुप के लिए ब्रहमपाल सिंह, मनु कुमार, यतीश कुमार, श्रवण कुमार ने नामांकन कराया। मुख्य चुनाव अधिकारी महाराज सिंह ने बताया कि नामांकन के पहले अध्यक्ष समेत कई पदों पर नामांकन किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक भी नामांकन नहीं हुआ है। नामाकंन के दूसरे दिन ही तस्वीर साफ हो पायेगी। इस दौरान चुनाव अधिकारी कपिल कुमार चिकारा, आलोक कुमार सिंह, चुनाव समिति सदस्य राजेंद्र सिंह सैनी, शाहिद सैफी, संजीव शर्मा, अरविंद सिंह, विपेंद्र गुर्जर रहे।

अमरोहा कचहरी में चुनाव अधिकारी को नामांकन पत्र देते अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कृपाल सिंह यादव।

अमरोहा कचहरी में चुनाव अधिकारी को नामांकन पत्र देते अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कृपाल सिंह यादव।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed