फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bank Officials and Revenue Staff Accused of Fraud and Harassment

Amroha News: जायदाद के लिए बुआ की हत्या में नामजद भतीजा हिरासत में

Wed, 20 May 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 20 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bank Officials and Revenue Staff Accused of Fraud and Harassment
रहरा। थानाक्षेत्र के गांव पौरारा में मायके में रह रही जावित्री (42) की बेरहमी से हत्या के मामले में नामजद उसके भतीजे हिमांशु को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस मुख्य आरोपी समेत कई लोगों से पूछताछ कर रही है। सोमवार सुबह महिला का शव उसके घर की छत पर मिला था।शव के हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे थे जबकि मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। शरीर और सिर पर चोटों के कई निशान मिले थे।
विज्ञापन

मृतका जावित्री सेवानिवृत शिक्षक कल्याण सिंह की बेटी थी। पिछले लगभग 20 वर्षों से अपने पिता कल्याण सिंह के द्वारा गांव पौरारा में ही बाहरी छोर पर बनाकर दिए गए मकान में रह रही थी।
विज्ञापन

रोजाना की तरह वह घर पर अपने दो मंजिला घर की छत पर ममेरे भाई राकेश से गोद लिए तीन वर्षीय बेटे प्रशांत के साथ चारपाई पर सोई थी। सोमवार सुबह महिला का शव घर की छत पर मिला था। साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, फोरेंसिक टीम, एसओजी और डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने भी घटनास्थल का मुआयना किया था। उन्होंने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका जावित्री के ममेरे भाई राकेश ने पुलिस को बताया था कि जावित्री के पिता ने जावित्री को मकान बनाकर दिया था और गुजर बसर के लिए जावित्री के नाम पांच बीघा जमीन भी की थी। आरोप है कि जावित्री का सगा भतीजा हिमांशु उस पांच बीघा जमीन और घर को हड़पना चाहता था। उसके लिए जावित्री की हत्या की गई है।

राकेश की तहरीर पर पुलिस ने हिमांशु और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद से ही हिमांशू घर से भाग गया था।
पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। इसके अलावा कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि जावित्री के गोद लिए बेटे ने भी पुलिस को बताया है कि उस रात हिमांशु घर पर आया था। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed