{"_id":"6834cdec91e2b0baf5006d83","slug":"bank-manager-travelling-in-car-injured-after-collision-with-truck-referred-to-higher-centre-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-140675-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रक की टक्कर से कार सवार बैंक मैनेजर घायल, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रक की टक्कर से कार सवार बैंक मैनेजर घायल, हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)।
हसनपुर-संभल मार्ग पर सैदनगली के पास जिला सहकारी बैंक के मैनेजर की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
संभल जिले के चंदौसी के सुभाष रोड निवासी संजय वर्मा सैदनगली स्थित जिला सहकारी बैंक में मैनेजर हैं। सोमवार सुबह वह चंदौसी से कार से बैंक जा रहे थे। सैदनगली के पास हसनपुर संभल रोड पर पेट्रोल पंप के पास हसनपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई और मैनेजर संजय वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घायल को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। उधर, ट्रक चालक मौके से भाग गया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि हादसे में बैंक मैनेजर घायल हुए हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।