फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bank

बैंक की शाखाएं खुलीं, कैश के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
bank
bank - फोटो : HASANPUR
अमरोहा। दिवाली की छुट्टी के बाद बुधवार को बैंक की शाखाएं खुल गईं। बैंक के ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सर्वर में प्रॉब्लम के चलते बैंक की शाखाओं में कुछ देर के लिए काम बाधित रहा। घंटों इंतजार के बाद ग्राहकों को रुपये मिल सके। उधर, एटीएम में दोपहर के बाद कैश डाले गए। शाम को एटीएम के बाहर लोगों की कतार देखने को मिली।
विज्ञापन

त्योहारी छुट्टी के चलते बैंक की शाखाओं में चार दिन का अवकाश रहा। इसके चलते कैश के लिए लोग हलकान रहे। लोगों ने किसी तरह रुपये का जुगाड़ कर दिवाली के खर्च को निपटाया। बुधवार को सुबह नौ बजे शहर के आजाद रोड और अतरासी रोड स्थित बैंक की शाखाओं के बाहर खाताधारकों की भीड़ उमड़ गई। बैंक का चैनल खुलते की काउंटर पर खड़ा होने के लिए आपाधापी मच गई। सुरक्षा गार्डों ने बैंक के ग्राहकों को कतार में खड़ा कराया। आजाद रोड और बड़ा बाजार इलाके के बैंक शाखाओं में सर्वर में दिक्कत आ गई। इसके चलते कैश लेन देन बाधित हो गया। किसान और महिलाओं की भीड़ सर्वाधिक देखने को मिली। रुपये मिलने के बाद लोगों ने जरूरी काम को निपटाया।
विज्ञापन

बैंक शाखाओं में ग्राहकों की भीड़ रही। सभी बैंक शाखाओं में निर्धारित समय में काम हुआ। ग्राहकों को रुपये मिले। एटीएम में भी कैश डाला गया।
- प्रशांत कुमार, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed