फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bank,atm closed

बैंक बंद, एटीएम पर ताला, लोग बेहाल

Sun, 20 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 20 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
bank,atm closed
noteban and atm - फोटो : AmarUjala
नोटबंदी के बाद लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैें। रविवार को बैंक बंद रहीं तो वहीं एटीएम पर भी ताला लटका रहा। लोग एक-एक पैसे के लिए इधर-उधर भटकते रहे। एक स्टेट बैंक की शाखा रविवार को जरूर खुली रही, लेकिन उसके बाहर भी लोगों की भीड़ जमा थी। जहां कुछ लोगों को ही रकम नसीब हुई। अंटी में रुपये नहीं होने से लोगों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है।
विज्ञापन


जिले में बैंक व एटीएम की भरमार है, फिर भी उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। हालातों पर बैंक काबू नहीं कर पा रहे हैं। आखिर वजह क्या है, हर कोई ताज्जुब में है। बैंक कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। जी हां, जनपद में 162 बैंक व 54 एटीएम मशीनें हैं। बैंकों के बाहर भीड़ रहती है, जबकि एटीएम के शटर दिन भर गिरे होते हैं। ये नजारा बैंकों पर रहता है। इधर बैंक अधिकारी करेंसी नहीं होना बताते हैं, मगर वह अपने पुराने उपभोक्ताओं का पूरा ध्यान रख रहे हैं। उनकी यही कार्यप्रणाली प्रत्येक शख्स को हैरत में डाल रही है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 व 1000 के नोट बंद किए हुए 12 दिन बीत गए हैं, किंतु अभी तक बैंकों पर उमड़ने वाली भीड़ बिल्कुल कम नहीं हुई है। रोज उसका ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। दूर तक उपभोक्ताओं की लाइनें लग रही हैं। यहां बता दें कि जनपद में प्रथमा बैंक की 109 शाखाएं हैं, जबकि आठ एटीएम मशीन हैं। सिंडीकेट बैंक की 20 शाखाएं हैं और 14 एटीएम मशीनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक की 10 शाखाएं व आठ एटीएम मशीन, एसबीआई की छह शाखाएं व छह एटीएम मशीन, एक्सेज बैंक की दो शाखाएं व तीन एटीएम मशीन, केनरा बैंक की चार शाखाएं व चार एटीएम मशीन, यूनियन बैंक की दो शाखाएं व दो एटीएम मशीन, एचडीएफसी बैंक की दो शाखा व दो एटीएम मशीन हैं। इसके अलावा भूमि संरक्षण बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई आदि बैंक भी जनपद में मौजूद हैं। 

सोचने की बात ये है कि बैंक व एटीएम की भरमार होने के बाद भी उपभोक्ताओं की लाइनें क्यों लग रही हैं। अब तो उपभोक्ता ही बैंक कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर शक करने लगे हैं। उनका आरोप है कि बैंक कर्मी पुराने उपभोक्ताओं को ज्यादा धनराशि दे रहे हैं। मनमर्जी से काम कर रहे हैं।


यही कारण लाइन लगने का बन रहा है, मगर अधिकारी उनके इस आरोप को एक सिरे से नकार रहे हैं। कहते हैं कि करेंसी ज्यादा नहीं आ रही है। एटीएम मशीन छोड़िए बैंक से लोगों को पूरे रुपए नहीं दे पा रहे हैं। करेंसी आने पर ही एटीएम चल पाएंगे, तभी भीड़ कम होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed