फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bandeg in woman stomac

महिला के पेट में बैंडेज पट्टियां छोड़ी, हालत बिगड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
bandeg in woman stomac
अमरोहा। ऑपरेशन के बाद पेट में दर्द की शिकायत को गैस का बताकर चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी थी। जांच कराने पर पता लगा कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने उसके पेट में बैंडेंज छोड़ दी हैं। पीड़िता के पति ने सीएमओ को पत्र देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के गांव मीरा सराय निवासी राजेश कुमार ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी वंदना गर्भवती थी। 24 मई को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। ऑपरेशन के बाद वंदना के पेट में दर्द रहने लगा। आंतों में इंफेक्शन हो गया। परिजनों ने इसकी शिकायत डॉक्टर से की तो उसने गैस दर्द होने की बात कहकर टाल दिया। चार दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। लगातार पेट दर्द बताने के बाद भी डॉक्टर ने गंभीरता नहीं दिखाई। दो अक्तूबर को परिजन वंदना को लेकर मुरादाबाद पहुंचे। जहां डॉक्टर ने वंदना का सीटी स्कैन कराया। आरोप है कि सीटी स्कैन में डाक्टरों को वंदना के पेट में कोई बाहरी वस्तु मिली। इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके बैंडेज पट्टियों को बाहर निकाला। इंफेक्शन होने के चलते आंत काटनी पड़ी। पीड़ित परिवार ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अभी इस तरह का कोई शिकायती पत्र मुझे नहीं मिला है। अगर इस तरह का आरोप है तो मामले की जांच कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। ऑपरेशन के दौरान पेट में कोई भी चीज छोड़ना मरीज की जान से खिलवाड़ है। - डॉ. रमेश चंद्र शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed