फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ban river seen by rajyapal

बान नदी से मोदी सरकार की नीतियों को गिनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
ban river seen by rajyapal
नौगांवा सादात के सिकरिया में बान नदी में जलाभिषेक करतीं सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, साथ में ? - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का तीन दिवसीय दौरा बुधवार को पूरा हो गया। आखिरी दिन उन्होंने बान नदी के पास कृषकों से संवाद कार्यक्रम में केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में बताया। उपस्थित लोगों से पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों को सिलसिलेवार गिनाया। कहा कि आज देश पूरी दुनिया में अपने गौरव को बढ़ा रहा है। इसके अलावा गाय और गोबर से होने वाले फायदे के बारे में अवगत कराया। बान नदी के पुनर्जीवित कराए जाने पर उन्होंने इत्मीनान जताया। जैविक खेती को किसानों के आर्थिक हालात में बेहतरी लाने का कारगर तरीका बताया।
विज्ञापन

शिकरिया में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पीएम नरेंद्र मोदी के 2014 में शुरू किए गए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने गाय और गोबर के फायदों के बारे में भी बताया। इसके अलावा किसानों को जैविक खेती अपनाने के फायदे बताए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल संरक्षण अभियान का हवाला देते हुए कहा कि नदी, कुंआ और तालाब का संरक्षण बेहद जरूरी है। क्योंकि जल के पारंपरिक स्रोत घटते जा रहे हैं अगर यह नहीं रहेंगे तो हम लोगों को भविष्य में दिक्कत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन के कार्यों की तारीफ की। कहा कि नदी के लिए मामला आने पर मैंने सोचा था कि बान नदी के पास पहुुंचकर एक घंटा तक फावड़ा चलाऊंगी, लेकिन डीएम उमेश मिश्र ने ऐसा नहीं करने दिया। आप लोगों ने बताया है कि जमीन की एक फीट खुदाई करेंगे तो पानी मिलेगा। मेरे सामने नदी सूखी हुई है, लेकिन अब देखते-देखते जीवंत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि एक साल बाद यह और बेहतर हो जाएगी। इससे आने वाली पीढ़ी को कई तरह के लाभ मिलेंगे। हम लोगों ने 22 करोड़ पौधे लगाए हैं इससे हरियाली बढ़ेगी। बारिश भी होगी। उन्होंने पानी की समस्या की तरफ आगाह कराया। कहा कि कहीं पर नीला और कहीं पर पीला पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी पीड़ितों को गोद लें गांव के लोग
अमरोहा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने टीबी के बढ़ते मरीजों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गांव में 10 लोगों की टीम बना ली जाए। जो 15-15 दिन तक बच्चों के पोषण का ख्याल रखे। बमुश्किल पांच महीना में बच्चे की हालत सामान्य हो जाएगी। इससे अपना देश 2025 में ही टीबी से मुक्त हो जाएगा।
हाथ हिला कर अभिवादन किया
अमरोहा। राज्यपाल पैदल ही हैलीपेड की तरफ रवाना हुईं। कुछ कदम पहले ही दाहिने तरफ से आवाज आई। उधर बच्चों और युवाओं का हुजूम था। वह आवाज लगा रहे थे। उन्होंने हाथ हिला कर अभिवादन किया।

कार में नहीं हुईं सवार, 200 मीटर पैदल चलीं
अमरोहा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल हैलीपेड पर बाहर आईं तो वह सबसे पहले धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुईं। वहां पर उनके लिए कार खड़ी थी लेकिन वह कार में सवार नहीं हुईं। इसके बाद उन्होंने कुल 200 मीटर तक पैदल दूरी तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed