{"_id":"655e5abcc11987148f08eaa7","slug":"ban-on-all-heavy-vehicles-including-roadways-buses-on-the-highway-from-today-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-9112-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आज से हाईवे पर रोडवेज बस समेत सभी भारी वाहनों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आज से हाईवे पर रोडवेज बस समेत सभी भारी वाहनों पर रोक
Thu, 23 Nov 2023 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। तिगरी गंगा मेले की बृहस्पतिवार यानी आज विधिवत शुरुआत हो जाएगी। जिसके चलते दोपहर 12 बजे से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ट्रक, डीसीएम, ट्राला, कंटेनर, रोडवेज बस सहित सभी भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।
फिलहाल कार, पिकअप, बाइक, एंबुलेंस व आवश्यक वस्तु से लदे वाहनों को नहीं रोका जाएगा। जरूरत पड़ने पर 25 से 28 नवंबर तक कार और अन्य यात्री वाहनों के लिए भी हाईवे पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। डायवर्जन प्लान को लागू कराने के लिए पाकबड़ा और ब्रजघाट बॉर्डर सहित हाईवे स्थिति चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन बृहस्पतिवार दोपहर से लागू कर दिया जाएगा। जिसके बाद 29 नवंबर की रात बारह बजे तक हाईवे पर एंबुलेंस और आवश्यक वस्तु लदे वाहन ही निकल सकेंगे।
वहीं, कार, पिकअप, बाइक, एंबुलेंस व आवश्यक वस्तु से लदे वाहनों को अभी नहीं रोका जाएगा। ट्रक, डीसीएम, ट्राला, कंटेनर और निजी व रोडवेज बस समेत भारी और माल वाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। सभी वाहन वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे। रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि रूट डायवर्जन को लागू कराने के लिए हाईवे पर पाकबड़ा बॉर्डर, डिडौली, अतरासी चौराहा, चौपला चौराहा, जीरो प्वाइंट गजरौला, कांकाठेर में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। तिगरी मेले जाने वाले सभी वाहनों को रोका नहीं जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जरूरत पड़ने पर 25 नवंबर की शाम छह बजे से 28 नवंबर की शाम छह बजे तक के लिए हाईवे शून्य (बंद) कर दिया जाएगा। जिसके बाद छोटे वाहनाें के संचालन पर भी पाबंदी रहेगी। केवल मेले में जाने वाले वाहनों को चलने की इजाजत रहेगी।
समस्त भारी मालवाहक वाहनों तथा हल्के वाहनों जीप, कार, पिक-अप, छोटा हाथी को जनपद मुरादाबाद से वाया सम्भल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलन्दशहर, सिकन्दरा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को जाएगा।
मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाला यातायातः समस्त भारी वाहनों को टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए मेरठ भेजा जाएगा।
मेरठ से मुरादाबाद/बरेली/लखनऊ की ओर जाने वाला यातायातः समस्त निजी / रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक और हल्के वाहनों जीप, कार, पिक-अप, छोटा हाथी को बिजनौर, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायातः समस्त निजी/ रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, विलारी, चन्दौसी, बबराला से डिबाई/ नरौरा, बुलन्दशहर होते हुए।
दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली/लखनऊ की ओर जाने वाला यातायातः समस्त भारी वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलन्दशहर, डिवाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली/लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ये हैं वैकल्पिक रास्ते
शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायातः समस्त निजी/ रोडवेज बस, ट्रक, कंटेनर आदि मालवाहक भारी वाहनों को जनपद शाहजहांपुर के कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलन्दशहर होते हुए जाएगा।
रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायातः समस्त निजी / रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक भारी वाहनों को जनपद रामपुर क्षेत्रान्तर्गत शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी मुरादाबाद, चन्दौसी, बबराला, नरौरा बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
चांदपुर, बिजनौर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाला यातायातः
समस्त भारी, मालवाहक और हल्के वाहनों जीप, कार, पिक-अप, छोटा हाथी को जनपद बिजनौर के जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। नूरपुर, शिवालाकलां, फीना, बिजनौर से अमरोहा की ओरः समस्त भारी वाहनों को नौगांवा सादात, अमरोहा की तरफ नहीं भेजा जाएगा।
संभल से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायातः समस्त भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।
अमरोहा से दिल्ली जाने वाला यातायातः समस्त भारी वाहनों और हल्के वाहनों जीप, कार, पिक-अप, छोटा हाथी को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
गजरौला से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायातः समस्त भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायातः समस्त भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायातः समस्त भारी वाहनों को सम्भल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।