{"_id":"64c6bb9e40cd090ed806eda6","slug":"bams-girl-student-raped-on-the-pretext-of-marriage-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-2009-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: शादी का झांसा देकर BAMS की छात्रा से दुष्कर्म, फिर चार साल धोखे में रखा, विवाह की बात पर दिया यही जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: शादी का झांसा देकर BAMS की छात्रा से दुष्कर्म, फिर चार साल धोखे में रखा, विवाह की बात पर दिया यही जवाब
Mon, 31 Jul 2023 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:20 AM IST
सार
पीड़िता ने जब भी महफूज हुसैन से शादी करने की बात कही थी तो वह जल्द परिवार वालों से बात करने को कहता था। लेकिन कुछ दिन पहले से आरोपी ने छात्रा से बात करनी बंद कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अमरोहा में ननिहाल में रहने वाली बीएएमएस की छात्रा को शादी का झांसा देकर मुरादाबाद के युवक ने दुष्कर्म किया। लेकिन आरोपी ने बिना बताए दूसरी लड़की से शादी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र एक गांव का है। यहां रहने वाले कारोबारी की बेटी अपनी ननिहाल में रहकर बीएएमएस की पढ़ाई कर रही है। यहां पर मुरादाबाद जनपद के मैनाठेर थानाक्षेत्र के गांव पंडित नगला का रहने वाला महफूज हुसैन भी आता था। आरोपी महफूज हुसैन ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब चार साल तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा।
विज्ञापन
पीड़िता ने जब भी महफूज हुसैन से शादी करने की बात कही थी तो वह जल्द परिवार वालों से बात करने को कहता था। लेकिन कुछ दिन पहले से आरोपी ने छात्रा से बात करनी बंद कर दी। जिसके बाद पता चला कि महफूज हुसैन ने दो अक्टूबर 2022 को दूसरी लड़की से शादी कर ली है। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में आरोपी महफूज हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन