फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Balaji's procession was taken out

बालाजी की शोभा यात्रा निकाली गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Balaji's procession was taken out
धनौरा में निकाली गई बालाजी की शोभा यात्रा के फोटो - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। बालाजी जयंती के मौके पर बालाजी भक्त मंडल की ओर से शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभा यात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में बालाजी के भक्त भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई बालाजी मंदिर पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

बालाजी जयंती पर शुक्रवार को बालाजी धाम से शोभा यात्रा निकाली गई। फूलों से सजे भव्य रथ पर बालाजी महाराज विराजमान थे। रथ को श्रद्धालु अपने हाथों से खींच रहे थे। नगर के मुख्य मार्गों कंचन बाजार, हरदेव बाजार, अग्रसेन बाजार, पुराना स्टेट बैंक तिराहा, तिकोना स्कूल होती हुई शोभा यात्रा देर शाम बालाजी मंदिर पर समाप्त हुई। इसका शुभारंभ पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी व स्वच्छता प्रेरक डोली सैनी ने नारियल फोड़ कर किया। कमेटी की ओर से दोनों का तिलक किया गया। शोभा यात्रा में श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। छम छम नाचे वीर हनुमाना, यह बाबा का जादू है सिर चढ़कर बोलेगा व सबको बधाई हो बधाई हनुमान जयंती आई है आदि भजन प्रस्तुत किए गए। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को अनेक स्थानों पर जलपान कराया गया। पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इसमें शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर शिवकुमार वर्मा, अरविंद अग्रवाल, नवीन वर्मा, सुमित अग्रवाल, भोलेशाह, विनोद अरोड़ा, राघव वर्मा, राकेश अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, सिंपल सिंहल, अनीता वर्मा, नीति आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन

31 हजार रुपये की बोली लगाई
मंडी धनौरा। बालाजी मंदिर की परंपरा के मुताबिक बालाजी महाराज को रथ में लेकर बैठने का सौभाग्य विनोद जैन को प्राप्त हुआ। विनोद जैन ने बाबा की प्रतिमा को रथ पर लेकर बैठने की सर्वाधिक बोली 31 हजार रुपये की लगाई। रथ पर बाबा की प्रतिमा को लेकर बैठने को बेहद सौभाग्य माना जाता है। उनके पौत्र कुंज बाबा की प्रतिमा को लेकर रथ पर विराजमान हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा की जय जयकार कर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल बाद निकाली गई शोभा यात्रा
मंडी धनौरा। कोरोना महामारी की वजह से दो साल बाद निकाली गई बालाजी की शोभा यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं व बाबा के भक्तों में बेहद उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं शोभा यात्रा में शामिल रहे। पूरा माहौल भक्तिमय रहा। भजनों पर स्त्री-पुरुष झूम रहे थे। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बालाजी जयंती को लेकर बेहद उत्साह रहता है और तीन दिन तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। शोभायात्रा में शामिल बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी इस बात की गवाह थी। शनिवार को हवन, महाआरती, भंडारा व जागरण का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed