{"_id":"69adda8c9bbf63e9380083a7","slug":"bajrang-dal-vhp-create-ruckus-after-finding-remains-of-bovine-animal-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-158853-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर बजरंग दल-विहिप का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर बजरंग दल-विहिप का हंगामा
Mon, 09 Mar 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के शेरपुर मार्ग पर ग्राम ढ्योटी मोड़ के पास तालाब किनारे गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से रविवार सुबह क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और गोकशी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शेरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस संबंध में खेत मालिक की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रविवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने ग्राम ढ्योटी के निकट तालाब किनारे गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े देखे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। इसी बीच बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और गोकशी की आशंका जताते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बदमाशों ने पास के खेत में गोवंश की हत्या कर उसके अवशेष तालाब किनारे फेंक दिए हैं।
इस घटना से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गोवंश के अवशेष सड़क पर रख कर शेरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। सूचना मिलने पर सीओ अंजली कटारिया भी मौके पर पहुंचीं और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच घंटे की मोहलत दी और चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो राज्य राजमार्ग को जाम कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बजरंग दल के प्रांत प्रमुख हेमंत सारस्वत, विहिप के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। सीओ ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-- -- -- -- -- -- -- --
गोकशी की घटना पर रोष व्यक्त
मंडी धनौरा। बजरंग दल के गोरक्षा प्रांत प्रमुख हेमंत सारस्वत ने गोकशी की घटना पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना माहौल खराब करने का प्रयास है। हिंदू समाज गोकशी को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगा। संवाद