{"_id":"6769bf515745a374690a6b37","slug":"bajrang-dal-protests-against-lack-of-action-in-gaushala-case-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-131299-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गोशाला प्रकरण में कार्रवाई न होने पर बजरंग दल का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गोशाला प्रकरण में कार्रवाई न होने पर बजरंग दल का प्रदर्शन
Tue, 24 Dec 2024 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
नगरपालिका परिषद बछरायूं द्वारा संचालित गोशाला में बीते बुधवार को तीन गाय और एक बछड़े की मौत हो गई थी। मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होने के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन कार्रवाई के नाम पर गुमराह कर रहा है। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर सड़क जाम की जाएगी।
बीते बुधवार को बछरायूं स्थित गोशाला में चार गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई थी। इस पर बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। गोवंशीय पशुओं की मौत के लिए पालिका प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए तीन घंटे तक सड़क जाम की थी। अधिकारियों ने तीन में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। सोमवार को बजरंग दल के प्रांत गोरक्षा प्रमुख हेमंत सारस्वत के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे।
उन्होंने गोशाला प्रकरण में अभी तक जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर रोष जताया। नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सारस्वत ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक मशीनरी इस मामले में हीलाहवाली कर रही है। इस दौरान कुशल चौधरी, अखिलेश भाटी, कमल सिंह, विपिन मौजूद रहे। संवाद