{"_id":"653c1a5f658a9f00b6003ec6","slug":"bag-full-of-45-thousand-rupees-looted-from-woman-constables-mother-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-7625-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिला कांस्टेबल की मां से 45 हजार रुपयों से भरा बैग लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिला कांस्टेबल की मां से 45 हजार रुपयों से भरा बैग लूटा
Sat, 28 Oct 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने महिला कांस्टेबल की मां सुनीता देवी से रुपये से भरा बैग लूट लिया। दोनों बदमाशों ने लिफ्ट देकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी स्वर्गीय कृतपाल सिंह यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे। करीब दस साल पहले उनकी मौत हो गई थी। चार वर्ष पहले आश्रित कोटे पर उनकी बेटी को नौकरी मिल गई। वर्तमान में उसकी तैनाती बदायूं जनपद में है। बृहस्पतिवार को महिला कांस्टेबल की मां सुनीता देवी कैलसा स्थित यूपी ग्रामीण बैंक (प्रथमा बैंक) में 45 हजार रुपये जमा करने के लिए गई थी। रुपये एक थैले में थे। किसी कारण बैंक में रुपये जमा नहीं हो सके। लिहाजा सुनीता देवी टेंपो से रामहट पहुंचीं और वापस घर जाने के लिए सवारी का इंतजार करने लगी। इसी दौरान एक बाइक सवार वहां पहुंचा और सुनीता देवी ने उससे लिफ्ट मांग ली। बाइक सवार युवक ने सुनीता देवी को निजामपुर जाने की बात कह कर उन्हें बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि करीब 200 मीटर चलने के बाद एक अन्य युवक खड़ा मिला। बाइक सवार ने उसे भी बैठा लिया। इसके बाद युवकों ने सुनीता देवी को नदी के पुल के पास उतार दिया और रुपयों से भरा थैला छीन लिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर उसी दिशा में भाग निकले, जिधर से आए थे। सुनीता देवी के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में पीड़िता की शिकायत पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटैज की मदद से आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।