फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   badi thand, para gira

शनिवार सीजन का सबसे सर्द दिन, पारा लुढ़का

Sat, 07 Jan 2017 11:51 PM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
badi thand, para gira
बा‌रिश हुई
मौसम का बदला मिजाज शनिवार को और तल्ख हो गया। बारिश के साथ सर्द हवा ने जमकर कहर ढहाया। अधिकतम तापमान लुढ़क कर 16 डिग्री दर्ज किया गया, जो सीजन का सबसे कम तापमान रहा। बर्फीली हवाओं ने जीवन की रफ्तार थाम दी है। पूरे दिन लोगों की सर्दी से कंपकंपी छूटती रही।
विज्ञापन


सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में  लिपटे हुए घरों में दुबके रहे। शहर के मुख्य बाजार और रास्तों पर सन्नाटा जैसी स्थिति रही। वहीं सरकारी दफ्तरों में भी सर्दी और बारिश का असर देखने को मिला। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाके में देखने को मिल रहा है। कोहरे का कहर लगातार जारी है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को क्षेत्र में बारिश ने दस्तक दी। शनिवार की शाम तक रुक-रुक कर क्षेत्र में बारिश होती रही। बारिश से पारा लुढ़क गया है। अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री रिकार्ड किया। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा। बर्फीली हवाओं के सितम से जिंदगी कांप उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंदगी की रफ्तार को ब्रेक लगा है। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। गर्म कपड़ों में लिपटे हुए लोगों को सर्दी सताती रही। शीतलहरों की मार से लोग कंपकंपा रहे थे। छह किलोमीटर की रफ्तार से बही बर्फीली हवाओं से जीवन की रफ्तार थम गई। शाम होते-होते मौसम के तेवर और तल्ख हो गए। बर्फीली हवाएं कांटों की तरह चुभ रही थीं।

बारिश के चलते बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
अमरोहा। बारिश के चलते पूरे दिन बाजार और रास्तों पर आवाजाही को ब्रेक रहा। सन्नाटा जैसी स्थिति रही। जो लोग घरों से बाहर निकले वह जरूरी कार्य से ही निकले। सर्दी और बारिश से बचने के लिए पूरी तरह पैक होकर निकले। 


कालेजों में उपस्थिति कम रही
अमरोहा। कक्षा एक लेकर लेकर आठ तक के स्कूल डीएम के आदेेश पर बंद रहे। वहीं बड़ी कक्षाओं के छात्र-छात्रा स्कूल पहुंचे। लेकिन बारिश और सर्दी के चलते कालेजों में छात्र-छात्राओं की संख्या बेहद कम रही। छुट्टी जैसा माहौल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed