फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Badaun youth riding a bike crushed by roadways, condition critical

Amroha News: रोडवेज ने बाइक सवार बदायूं के युवक को कुचला, हालत गंभीर

Sun, 22 Dec 2024 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 22 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Badaun youth riding a bike crushed by roadways, condition critical
रजबपुर (अमरोहा)। हाईवे पर रोडवेज बस के चालक ने बाइक सवार बदायूं निवासी गोविंद सिंह को कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बदायूं जनपद में तातागंज क्षेत्र के गांव सादुल्लागंज में रंजीत सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे गोविंद सिंह सात दिसंबर को अपनी बाइक से गाजियाबाद से मुरादाबाद जा रहे थे। जैसे ही वह रजबपुर थानाक्षेत्र में झनकपुरी पुल पर चढ़ने लगे, तभी पीछे से गाजियाबाद नंबर रोडवेज बस के चालक ने टक्कर मार दी। इस दौरान सड़क पर गिरे गोविंद सिंह के ऊपर से रोडवेज बस का पहिया उतर गया। हादसे में गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनके परिजन गोविंद सिंह का इलाज कर रहे हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में घायल गोविंद सिंह के भाई प्रशांत सिंह की तहरीर पर रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed