फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Negligence in investigation; Bachhraon Station House Officer and Malaysia Outpost In-charge suspended

Amroha: विवेचना में लापरवाही, बछरायूं थानाध्यक्ष और मलेशिया चौकी के प्रभारी निलंबित, कई कर्मियों की जांच जारी

Tue, 18 Aug 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 01:26 AM IST
सार

 अमरोहा एसपी लखन सिंह यादव ने विवेचना में गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही पर बछरायूं थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर और मलेशिया चौकी प्रभारी चांदवीर सिंह को निलंबित कर दिया। दोनों पर आरोपियों को अनुचित लाभ पहुंचाने, प्रभावी कार्रवाई न करने और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में लापरवाही के आरोप हैं। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Amroha: Negligence in investigation; Bachhraon Station House Officer and Malaysia Outpost In-charge suspended
अमरोहा एसपी लाखन यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विवेचना में गंभीर अनियमितता बरतने पर एसपी लखन सिंह यादव ने बछरायूं के थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर और मलेशिया चौकी प्रभारी चांदवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि थाना बछरायूं में आयुध अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी की विवेचना में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में आरोपियों को अनुचित लाभ पहुंचाने, फरार और प्रकाश में आए आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करने तथा महत्वपूर्ण साक्ष्यों का समुचित संकलन नहीं करने की बात सामने आई।
विज्ञापन


संदिग्धों की भूमिका का गंभीरता से परीक्षण नहीं करने और विवेचना में घोर उदासीनता बरतने के तथ्य भी मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि आपराधिक मामलों की विवेचना निष्पक्ष, पारदर्शी और साक्ष्यों के आधार पर होनी चाहिए। लापरवाही, महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में चूक या अभियुक्त को अनुचित लाभ पहुंचाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही या नियमों की अनदेखी पर कठोर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed