फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ayoudhya decision

अयोध्या फैसले को लेकर अधिकारियों की छुट्टी रदद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
ayoudhya decision
अमरोहा। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद अमरोहा को भी हाईअलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत अधिकारियों की छुट्टी लेने पर रोक लगा दी गई है। तिगरी मेला और अन्य त्योहारों को सफलतापूर्वक संपन्न कराना पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती है। लोगों को अयोध्या प्रकरण में कोर्ट के आदेशों का स्वागत करने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन

अमरोहा जिला भी कई मायनों में अति संवेदनशील माना जाता है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की दृष्टि से देखा जाए तो भी यह संवेदनशील प्रतीत होता है। अयोध्या प्रकरण हो या फिर आतंकी साया, दोनों ही स्थिति में जिले हमेशा हाईअलर्ट पर रहा है। अब जब अयोध्या मामले पर सुनवाई पूरी हुई है तो सभी की निगाह कोर्ट के फैसले पर टिकी है। संवेदनशीलता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अफसरों की छुट्टियों को निरस्त कर दी हैं। इसके बाद अफसर शासन की गाइड लाइन के अनुरूप सुरक्षा-व्यवस्था पर चिंतन-मनन में जुट गए। पुलिस और प्रशासन मिश्रित और अति व्यस्त क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने में जुट गया है। जनपद में व्यस्त रहने वाले बाजारों के साथ-साथ शॉपिंग मॉल, बस व रेलवे स्टेशन, महत्वपूर्ण सरकारी विभागों की सुरक्षा की बढ़ाई जाएगी। जिले में एडीजी और आईजी सभी धर्मगुरु और गणमान्य लोगों के साथ वार्ता कर चुके हैं। सोमवार को डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ. विपिन ताडा ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हुए शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं। अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दें। अपने मोहल्ले और आसपास में भाईचारा और सौहार्द का माहौल बनाएं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से हिंदू या मुस्लिम समुदाय की भावना आहत हो सकती हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से बचें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न डाले और न शेयर करें। आपसी सौहार्द प्रभावित करने वाले किसी भी संदेश को फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर, इंस्टाग्राम और मैसेंजर पर कतई शेयर न करें। अगर कोई भी व्यक्ति ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अयोध्या मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद सुरक्षा-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के और पुख्ता इंतजाम किए जाऐंगे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई हैं। फिलहाल थाने-कोतवाली में गणमान्य लोगों से वार्ता कर कोर्ट के आदेश सम्मान करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विपिन ताडा, एसपी अमरोहा
जिले में धारा 144 लागू, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
अमरोहा। जिला प्रशासन ने नवंबर और दिसंबर माह में पड़ने वाले त्योहार ईद मिलादुन्नबी, तिगरी मेला, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस, क्रिसमस डे और अयोध्या प्रकरण को लेकर सोमवार को जिले में धारा 144 लागू कर दी है। एडीएम गुलाब चंद ने बताया कि अब किसी भी सार्वजनिक स्थल पर कोई जलसा, धरना और प्रदर्शन आयोजित नहीं किए जाएंगे। असामाजिक तत्वों को तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शांति व्यवस्था को स्थापित रखने के उद्देश्य से कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका फोन नंबर-05922-253288 और सोशल मीडिया मोबाइल फोन नंबर-7839863956 है। डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए किसी भी घटना या सोशल मीडिया पर शेयर होने वाली आपत्तिजनक पोस्ट के बारे में इन नंबरों पर जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed