{"_id":"5877c7604f1c1b8327ba8dc3","slug":"autolifter-gang-police-found-24-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, 24 बाइक मिलीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, 24 बाइक मिलीं
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला थाना पुलिस और स्वाट टीम ने अंतरराज्यीय बाइकर्स गैंग का खुलासा कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। चार लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की 24 बाइकें बरामद की हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक एसएस चनप्पा ने प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा किया।
पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में बताया कि वाहन चोरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के चलते स्वाट टीम व थाना गजरौला पुलिस ने 12 जनवरी दिन बृहस्पतिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मुखबिर की सूचना पर इंदिरा चौक की ओर से आ रही दो बाइकों पर सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इनकी दोनों बाइकें चोरी की थीं।
तलाशी में दो तमंचे 312 बोर व सात जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार किये गए चारों युवकों से थाने में पूछताछ की तो इन्होंने जनपद मुरादाबाद, अमरोहा समेत दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
इनकी निशानदेही पर तिगरिया भूड के निकट बंद पड़ी पुरानी फैक्ट्री से छिपा कर रखीं 22 अन्य बाइकें बरामद की गईं। चोरी की कुल 24 बाइकें बरामद की गई हैं। गिरफ्तार किये गए मुस्तफा पुत्र शब्बीर गांव नारायण पुर की मढै़या थाना धौलाना जिला हापुड़, विकास पुत्र लक्ष्मी चंद्र निवासी गांव रहदरा थाना गजरौला, नसीम पुत्र मुनन गांव सिनौरा थाना डिडौली, अकबर पुत्र अयूब गांव श्योनाली थाना डिडौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।