{"_id":"685c54e1867c9528cc09fbbf","slug":"auto-driver-died-after-getting-burnt-due-to-inverter-battery-explosion-due-to-short-circuit-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-142513-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शाॅर्ट सर्किट से इनवर्टर-बैटरी फटने से झुलसे ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शाॅर्ट सर्किट से इनवर्टर-बैटरी फटने से झुलसे ऑटो चालक की मौत
Thu, 26 Jun 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
शाॅर्ट सर्किट से इनवर्टर-बैटरी फटने से लगी आग में झुलसे ऑटो चालक शाहजेब (25) की मंगलवार सुबह दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
बीते शुक्रवार सुबह घटना शहर के मोहल्ला दरबारे कलां में हुई थी। यहां ऑटो चालक शाहजेब का परिवार रहता है। हादसा के समय पत्नी सोनी बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। सुबह करीब छह बजे शाॅर्ट सर्किट से इनवर्टर में आग लग गई। कुछ ही देर में तेज आवाज के साथ बैटरी फट गई, जिससे घर में आग लग गई। आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में शाहजेब, उसका भाई शहजाद व भाई का ससुर मंसूर झुलस गए थे। स्थानीय लोगों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया था। अग्निकांड में सामान भी जल गया था।
मोहल्ले के लोगों ने शाहजेब, शहजाद व मंसूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां हालत नाजुक होने पर तीन दिन शाहजेब को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे। दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल के बर्न सेंटर में उपचार चल रहा था। जहां मंगलवार सुबह शाहजेब की मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व तीन छोटे बच्चे छोड़े हैं।